Connect with us

105 शिकायतों में से 78 जनसमस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

उत्तराखंड

105 शिकायतों में से 78 जनसमस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी श्री प्रतीक जैन के निर्देशन में जनपद रुद्रप्रयाग के न्याय पंचायत ल्वारा एवं कण्डारा में “सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेते हुए अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। प्रशासन द्वारा समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। दोनों कार्यक्रमों में कुल 695 व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। स्थानीय निवासियों द्वारा कुल 105 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 78 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और शेष को संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया।

न्याय पंचायत ल्वारा में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रामीणों की व्यक्तिगत, सामाजिक एवं विभागीय समस्याओं को सुना। कई शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों को त्वरित राहत मिली, जबकि कुछ मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए उपजिलाधिकारी द्वारा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए, जहां ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को पेंशन, राशन, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई।

इसी क्रम में न्याय पंचायत कण्डारा में भी “सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन उपजिलाधिकारी जखोली श्री अनिल रावत की अध्यक्षता में किया गया। यहां भी स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया तथा कई प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई की गई।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top