Connect with us

ब्रेकिंग: ठेकेदार से रिश्वत ले रहा था पटवारी, विजिलेंस ने की धरपकड़, गिरफ्तार,

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: ठेकेदार से रिश्वत ले रहा था पटवारी, विजिलेंस ने की धरपकड़, गिरफ्तार,

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई जारी है। विजिलेंस की टीम ने ठेकेदार से हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के एवज में रिश्वत मांग रहे एक पटवारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमाणपत्र के लिए 4 हजार की रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस आरोपी के दफ्तर और घर में छापेमारी कर रही है।

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि हरिद्वार के रुड़की निवासी एक व्यक्ति ने यूपीसीएल में ठेकेदारी को हैसियत प्रमाणपत्र बनाने को आवेदन किया। जब ठेकेदार ने अपने क्षेत्र के पटवारी से संपर्क किया तो उसने प्रमाणपत्र के एवज में 4 हजार की रिश्वत की मांग की।

इस पर पीड़ित ने विजिलेंस के टोल फ्री नम्बर 1064 पर फोन किया। सूचना पर आज विजिलेंस की टीम ने आरोपी पटवारी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top