Connect with us

Poltics: सूबे के मुख्यमंत्री धामी आज भरेंगे उप चुनाव का पर्चा, स्टार प्रचारक भी रहेंगे मौजूद…

उत्तराखंड

Poltics: सूबे के मुख्यमंत्री धामी आज भरेंगे उप चुनाव का पर्चा, स्टार प्रचारक भी रहेंगे मौजूद…

चम्पावत उपचुनाव के लिए सज चुके मैदान में आज सोमवार 09 मई को भाजपा के स्टार प्रचारक सीएम के साथ नामांकन रैली का हिस्सा होंगे। बनबसा से लेकर टनकपुर तक 85 किमी में 20 जगहों पर सीएम के स्वागत की तैयारियां जोरों पर है। चम्पावत तहसील पहुंचने के बाद सीएम नामांकन की प्रक्रिया पूरी करेंगे जिसके बाद गोलज्यू का आशीर्वाद लेकर मोटर स्टेशन में जनसभा कार्यक्रम प्रस्तावित है।

 

सोमवार को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा से रोड-शो के जरिए चम्पावत की ओर रवाना होंगे। इस दौरान विभिन्न जगहों पर सीएम का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। मुख्यमंत्री के नामांकन रैली और जनसभा के दौरान मंत्रिमंडल के चार नेता सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास और गणेश जोशी मौजूद रहेंगे।

साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, दीप्ति शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा के अलावा अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा और युवा रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सीएम के कार्यक्रम की शान बढ़ाएंगे।

नामांकन की पूर्व संध्या पर सीएम के लिए सीट छोड़ने वाले चम्पावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी तैयारियों का जायजा लिया। नामांकन के पश्चात तहसील से गोलज्यू मंदिर तक रैली निकलेगी जिसके बाद सीएम जनसभा करेंगे। जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठन ने बताया कि शाम तक सभी मंत्री और विधायक समेत स्टार प्रचारक चम्पावत विस में पहुंच जाएंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top