Connect with us

होशियारः केदारनाथ के लिए हेली सेवा ऑनलाइन बुकिंग बनी मुसिबत, साइबर ठगों ने बिछाया जाल…

उत्तराखंड

होशियारः केदारनाथ के लिए हेली सेवा ऑनलाइन बुकिंग बनी मुसिबत, साइबर ठगों ने बिछाया जाल…

देहरादूनः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है तो वहीं जालसाजों का जाल भी फैल गया है। केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर ठगी का गिरोह लोगों को ठग रहा है। अगर आप भी केदारनाथ के लिए हेली सेवा बुक कर रहे है तो सावधान हो जाए वरना आपका पैसा डूब जाएगा। देश भर में ये ठगी का जाल फैल चुका है। लगातार हेलीसेवा के नाम पर ठगी के मामले सामने आ रहे है। ऐसे में डीजीपी अशोक कुमार ने  बुकिंग करने से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता परखने की अपील की है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड ही नहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ जैसे देश भर के राज्यों के लोग इस तरह की बुकिंग कराने के चक्कर में हज़ारों की रकम गंवा रहे हैं। इस ठगी का सबसे बड़ा कारोबार गूगल व याहू सर्च इंजन में फर्जी कस्टमर और हेली सेवा के नाम से दिए गए मोबाइल नंबर के जरिए किया जा रहा है। ताज़ा मामला ‘हिमालयन हेली सर्विस’ नाम की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी का है। बताया जा रहा है कि करीब 30 हजार रुपये का फ्रॉड झेलने वाले एक पीड़ित ने इस वेबसाइट के खिलाफ साइबर थाने देहरादून में शिकायत की है।

बताया जा रहा है कि अभी तक हेली सेवा ठगी के आधा दर्जन से अधिक मामले उत्तराखंड साइबर पुलिस के पास पहुंच चुके हैं। हालांकि, अभी कई मामले और अधिक संख्या में सामने आ सकते हैं।  बताया जा रहा है कि हेली सेवा के नाम पर जिस तरह से ऑनलाइन ठगी हो रही है, इसका गिरोह गूगल और याहू सर्च इंजन पर अपनी फर्जी वेबसाइट मोबाइल नंबर अपलोड कर योजनाबद्ध तरीके से बिहार, झारखंड के जामताड़ा एवं राजस्थान जैसे ग्रामीण इलाकों से संचालित हो रहा है। ऐसे में लोगों से जागरूक रहने और सावधानी बरतने की अपील की है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top