Connect with us

चारधाम यात्रा: विधि विधान से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट…

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा: विधि विधान से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट…

आज ब्रह्म मुहूर्त में 6:15 पर भगवान बद्री विशाल (badrinath dham) के कपाट विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही चारों धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल चुके हैं।

इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल (badrinath dham) का आशीर्वाद लेकर विश्व कल्याण व खुशहाली की कामना की। इस मौके पर धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई।

बद्रीनाथ धाम (badrinath dham) की कपाट उद्घाटन के पावन अवसर पर आज 5 बजे कुबेर यह की डोली ने बद्रीनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया।

इस अवसर पर बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, समिति के कर्मचारियों व तीर्थयात्रियों ने रावल, शंकराचार्य गद्दी स्थल और गाडू घड़ा का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान बद्रीनाथ धाम भगवान बद्री विशाल की जयकारों से गुंजायमान हो गया।

इससे पहले 3 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुले थे। इसके बाद 6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुले। तत्पश्चात आज भगवान बद्रीनाथ धाम (badrinath dham) के कपाट ही खुल गए हैं। इसके साथ ही अगले 6 माह तक श्रद्धालु धाम में पूजा अर्चना व दर्शन के लिए आ सकेंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top