Connect with us

सेवायोजन विभाग को बनाया जाएगा आउट सोर्स एजेंसी, सीएम के समक्ष रखा जाएगा प्रस्ताव…

उत्तराखंड

सेवायोजन विभाग को बनाया जाएगा आउट सोर्स एजेंसी, सीएम के समक्ष रखा जाएगा प्रस्ताव…

देहरादून: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में सरकार अब बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के लिए नई व्यवस्था करने जा रही है। अब सेवायोजन विभाग के तहत बेरोजगारों को विभिन्न विभागों में रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि जल्द ही सेवायोजन विभाग को शीघ्र ही आउट सोर्स एजेंसी बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के साथ ही वित्त समेत अन्य विभागों के अधिकारियों संग बैठक की। बैठक में सेवायोजन विभाग को शीघ्र ही आउट सोर्स एजेंसी बनाने की बात की गई है। बैठक में इस संबंध में अधिकारियों के साथ मंथन किया और उन्हें जल्द प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि इसक प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। अब केवल बेरोजगारों के पंजीकरण तक सीमित न रहकर उन्हें  इसे देखते हुए विभाग को आउट सोर्स एजेंसी के रूप में विकसित किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि विभागों में अधिकांश पदों को आउट सोर्स से भरा जा रहा है। इसके लिए वे उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की सेवाएं ले रहे हैं। अब सेवायोजन विभाग को भी इन्हीं एजेंसियों की तरह बनाने की तैयारी है। सेवायोजन विभाग वर्तमान में प्रदेश में 23 कार्यालयों के माध्यम से सेवा दे रहा है। इन कार्यालयों में साढ़े आठ लाख बेरोजगार पंजीकृत हैं। बावजूद इसके विभाग अब इस भूमिका में नहीं है कि वह किसी विभाग में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवा सके।

 

सेवायोजन विभाग को बनाया जाएगा आउट सोर्स एजेंसी, सीएम के समक्ष रखा जाएगा प्रस्ताव…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top