Connect with us

चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाओं को लेकर शासन की सख्त कार्रवाई, इन पर गिरी गाज…

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाओं को लेकर शासन की सख्त कार्रवाई, इन पर गिरी गाज…

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। ऐसे में यात्रियों की सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लापरवाह अधिकारियों पर शासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। चारधाम यात्रा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर तमाम तैयारियों के बीच केदारनाथ धाम में बिजली कटौती पर मुख्य सचिव ने गहरी नाराजगी जाहिर की थी। इस पर यूपीसीएल के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। तो वहीं यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्री से अवैध वसूली करने वाले पुलिस कर्मी को संस्पेड कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम धामी के निर्देश लापरवाह अधिकारी और कर्मचारियों पर भारी पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव खुद निरीक्षण के लिए धाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बिजली कटौती पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। ऊर्जा निगम के एमडी अनिल कुमार यादव को मुख्य सचिव के निर्देश के बाद जाकर मामले की सुध आई और उन्होंने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दशरथ चौधरी को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया है.

पुलिसकर्मियों पर की गई कार्रवाई:

उत्तरकाशी के बड़कोट में चारधाम यात्रियों को परेशान करने वाले सिपाही को डीजीपी अशोक कुमार के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। यात्रियों को परेशान करने का सिपाही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें जांच कर कार्रवाई के डीजीपी ने निर्देश दिए थे।डीजीपी ने बताया कि जांच में पड़ताल की। यात्रियों को परेशान करने वाला सिपाही अंकुर चौधरी बड़कोट थाने में तैनात है। इसके बाद तत्काल उसके निलंबन के आदेश किए गए।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top