Connect with us

UKSSSC ने 19 अप्रैल को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित की, जानिए वजह

उत्तराखंड

UKSSSC ने 19 अप्रैल को होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित की, जानिए वजह

राज्य में भर्ती परीक्षाओं को लेकर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कुछ नया अपडेट जारी किया है। इसमें हवलदार प्रशिक्षक पद पर लिखित परीक्षा को स्थगित किया गया है इसके अलावा समूह ग़ सीधी भर्ती के माध्यम से सहकारी निरीक्षक वर्ग के दो खाली पदों के लिए विज्ञापन भी जारी हुआ है। इसके साथ ही पूर्व में समूह ग की विज्ञप्ति में से पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी पद पर भर्ती को निरस्त किया गया है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हवलदार प्रशिक्षक पद के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। राज्य में हवलदार प्रशिक्षक के खाली पदों के लिए 19 अप्रैल 2025 को लिखित परीक्षा आहूत की जानी थी, लेकिन आयोग ने कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते इस परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

फिलहाल आयोग ने परीक्षा के लिए नई तारीख जारी नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही लिखित परीक्षा की तारीख का ऐलान करेगा। इससे पहले हवलदार प्रशिक्षक पद के लिए शारीरिक माप जोख एवं दक्षता परीक्षा साल 2024 में अक्टूबर और नवंबर महीने में आयोजित की गई थी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top