Connect with us

उत्तराखंडः नवरात्र के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से 100 लोगों की हालात बिगड़ी, कई गंभीर…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः नवरात्र के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से 100 लोगों की हालात बिगड़ी, कई गंभीर…

हरिद्वार:उत्तराखंड में जहां एक और नवरात्र की धूम है। वहीं धर्मनगरी हरिद्वार से दुःखद खबर आ रही है। यहां श्यामपुर थाना क्षेत्र के दो गांव में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने से करीब 100 लोग बीमार हो गए है। हालात बिगड़ने पर सबको अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। तो वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। इस मामलो में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नवरात्र के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से श्यामपुर क्षेत्र में सैकड़ों लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। ये लोग कांगड़ी, गाजीवाली, श्यामपुर, और भूपतवाला के रहने वाले है। आनन-फानन में परिजन उन्हें कांगड़ी स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां से छह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बाकि लोगों का इलाज जिला अस्पताल और मेला अस्पताल में चल रहा है। खाद्य विभाग ने कुट्टू के आटे के सैंपल ले लिए हैं। सूचना मिलने के बाद श्यामपुर पुलिस भी उन दुकानदारों से पूछताछ कर रही है जहां से कुट्टू का आटा खरीदा गया था।

वहीं जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों का हालचाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत की और अस्पताल को स्टैंडबाई मोड पर रखने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि देर रात से लेकर रविवार करीब 11 बजे तक भी फूड प्वाइजनिंग के मरीजों के आने का सिलसिला लगातार जारी था।नवरात्रि में अधिकांश लोग व्रत रखते हैं। और फलाहार का सेवन करते हैं। जिसमें मुख्यतः कुट्टू के आटे का सेवन किया जाता है। ऐसे में मिलावट खोर और सक्रिय हो जाते हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top