Connect with us

उत्तराखंडः टिहरी में यहां पैरा मेडिकल कॉलेज खोलने की विधायक ने की घोषणा…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः टिहरी में यहां पैरा मेडिकल कॉलेज खोलने की विधायक ने की घोषणा…

Uttarakhand News: टिहरी के विकासखंड भिलंगना को बड़ी सौगात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह ने क्षेत्र में पैरा मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। उन्होंने ये घोषणा पट्टी नेलचामी के ग्राम पंचायत जखन्याली में प्रधान मंत्री अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ करते हुए की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने से यह क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

मिली जानकारी के अनुसार पीएम अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ करते हुए विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि विधानसभा घनसाली में भावी पीढ़ी को मेडिकल की शिक्षा पाने के लिए कोई भी पैरा मेडिकल कॉलेज नहीं बन पाया है। लेकिन क्षेत्रवासियों का यह सपना भी जल्द पूरा होगा, जखन्याली में पैरा मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि पर्याप्त है। इस के लिए शीघ्र ही तहसील प्रशासन को जगह का सीमांकन करने के लिए कहा जाएगा। इस पर प्रशासनिक स्वीकृति के बाद जियोलोजिकल सर्वे कर वित्तीय स्वीकृति दिलाई जाएगी।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बसुमती घणाता ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता नौटियाल , कनिष्ठ उप प्रमुख चंद्रमोहन नौटियाल, ग्राम प्रधान ऋषिता श्रीयाल, जयवीर मियां, चंद्रमोहन बिष्ट, राजेन्द्र कुमाई, खंड विकास अधिकारी सतीश बडोनी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी अनुज बहुगुणा, सुधीर नौटियाल, शांति प्रसाद गैरोला, प्रदीप गैरोला, राघव श्रीयाल, विमला देवी, पिंकी देवी, प्रतिमा देवी, ज्योति घरवार, अनिता देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top