Connect with us

उत्तराखंडः परिवहन मंत्री मेदांता अस्पताल रेफर, मैक्स प्रबंधन ने कही बड़ी बात…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः परिवहन मंत्री मेदांता अस्पताल रेफर, मैक्स प्रबंधन ने कही बड़ी बात…

देहरादूनः उत्तराखंड में परिवहन मंत्री चंदन राम दास को दिल्ली के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि परिवहन मंत्री को मैक्स अस्पताल से रेफर कर जौलीग्रांट  से एयर लिफ्ट कर दिल्ली मेदांता के लिए भेजा गया है। वहीं मैक्स प्रबंधन ने कहा है कि परिवहन मंत्री के परिजन अपनी मर्जी से लेकर जा रहे है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिवहन मंत्री चंदन राम दास  की स्वास्थ्य स्थितियों को देखते हुए उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल से दिल्ली मेदांता के लिए रेफर किया गया है। बुधवार को बजट सत्र के दौरान सदन में उनकी तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उन्हें मैक्स अस्पताल रेफर किया गया था।

बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। और बुखार था। मैक्स अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि मंत्री चंदन राम दास की हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें हल्का हार्ट अटैक आने की आशंका जताई गई है। हालांकि इससे जुड़े दूसरे टेस्ट होने के बाद ही इसकी पूरी तरह से पुष्टि हो पाएगी।

उत्तराखंडः परिवहन मंत्री मेदांता अस्पताल रेफर, मैक्स प्रबंधन ने कही बड़ी बात…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top