Connect with us

ब्रेकिंग: डॉक्टर से मांग रहे थे करोड़ों की रंगदारी,अब कहानी में निकला रोचक तथ्य…

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: डॉक्टर से मांग रहे थे करोड़ों की रंगदारी,अब कहानी में निकला रोचक तथ्य…

हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल के हल्द्वानी में एक डॉक्टर से तीन करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में बेहद रोचक मामला सामने आया। इस मामले में पुलिस ने पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पड़ताल में यह बात सामन आई कीफोन कॉल पर रंगदारी मांगने व रंगदारी नहीं देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी देने वाला 10 साल का बच्चा है।

रामपुर रोड पर डा. वैभव कुच्छल का गर्व डायग्नोस्टिक सेंटर एंड हास्पिटल एवं आवास है। डा. वैभव ने पुलिस को बताया कि नौ मई की शाम करीब छह बजे उन्हें एक अज्ञात नंबर से काल आई। पहली बार आवाज सुनने में लगा कि कोई बच्चा बात कर रहा है। डाक्टर वैभव के मुताबिक दोबारा काल कर धमकाते हुए तीन करोड़ की डिमांड की गई। रकम न देने पर बच्चे के अपहरण की धमकी दी गई। उसके बाद भी उसी नंबर से काल आया। लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।

पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यत्ति के खिलाफ रंगदारी और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया। उसके आधार पर टीम हापुड भेजी गई। साथ ही चिकित्सक के अस्पताल व आवास के बाहर दो पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए गए थे। टीम हापुड़ में कारपेंटर व उसके बेटे को ले आई है। पूछताछ में कारपेंटर ने बताया कि कॉल उनके 10 साल के बच्चे ने किया। पुलिस जांच में काल पर बच्चे की आवाज आई है। फिलहाल पुलिस अभी जांच कर रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top