Connect with us

उत्तराखंड में तेज रफ्तार वाहन ने भैसों के झुंड और तीन लोगों को रौंदा, मचा कोहराम…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में तेज रफ्तार वाहन ने भैसों के झुंड और तीन लोगों को रौंदा, मचा कोहराम…

हरिद्वार: उत्तराखंड में तेज रफ्तार वाहन लगातार दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। बड़े हादसे की खबर हरिद्वार के लक्सर से आ रही है। यहां पथरी थाना क्षेत्र स्थित बुक्कनपुर गांव में स्कॉर्पियो ने तीन लोगों और भैंसों के झुंड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गम्भीर घायल हो गए तो वहीं 4 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गईं और कई घायल भैंस रात भर सड़क किनारे पड़ी तड़पती रहीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुस्तफाबाद में रहने वाले वन गुज्जर गाय भैंस चराने का काम करते हैं लक्सर के बुक्कनपुर गांव से कुछ दूरी पर भैंसों का झुंड जंगल से गांव की ओर आ रहा था म तभी सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने भैंसों के झुंड को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर से अनेक भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं हादसे में तीन वन गुज्जर भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के तुरंत बाद ही कार में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए हैं। आरोप है कि गाड़ी में सवार लोग शराब के नशे में धुत थे और टक्कर मारने के बाद फरार हो गए। उनके साथ के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, वहीं हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार गाड़ी चालक की तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि लापरवाही व तेज रफ्तार से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का सबसे बड़े कारण बन रहा है। इन दुर्घटनाओं में मौत का आंकड़ा भी सबसे अधिक है। दुर्घटना के अन्य कारणों में गलत दिशा में वाहन चलाना, गलत तरीके से वाहन को ओवरटेक करना, शराब पीकर वाहन चलाना, गलत पार्किंग, वाहन की स्थिति, मौसम, सड़क की स्थिति, ओवर लोडिंग, मोबाइल का प्रयोग, वाहन चालक का बीमार होना व वाहन के सामने अचानक जानवर का आ जाना शामिल हैं।

उत्तराखंड में तेज रफ्तार वाहन ने भैसों के झुंड और तीन लोगों को रौंदा, मचा कोहराम…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top