Connect with us

लंबे समय से खाली चल रहे डॉक्टर के पदों को भरने की कवायद तेज, जल्द होगी भर्ती…

उत्तराखंड

लंबे समय से खाली चल रहे डॉक्टर के पदों को भरने की कवायद तेज, जल्द होगी भर्ती…

उत्तराखंड में संविदा भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट है। बताया जा रहा है कि राज्य में जल्द ही राजकीय अस्पतालों में संविदा के पदों पर भर्ती होने वाली है। इसकी कवायद तेज हो गई है। ये भर्ती डॉक्टर की कमी को देखते हुए की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग जिलावार लंबे समय से खाली चल रहे डॉक्टर के पदों का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।  माना जा रहा है कि जल्द ही संविदा पर 200 डॉक्टर की तैनाती की जाएगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विभिन्न संवर्गों में खाली पदों को भरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रदेश में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग, तकनीकी स्टॉफ के खाली पदों को भरने के निर्देश दिए हैं।स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर विभाग ने खाली पदों के लिए कवायद शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से खाली चल रहे 200 डॉक्टर की तैनाती संविदा  के माध्यम से की जाएगी। इसके अलावा सभी अस्पतालों में वार्ड ब्वॉय, जिला स्तर पर आशा व अलावा यू कोड वी पे योजना के एएनएम नियुक्ति की जाएगी।

गौरतलब है कि अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रदेश सरकार का खाली पदों को भरने पर फोकस है। इसके माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टर और सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टर की नियुक्ति की जा रही है। अब तक 60 विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्ति किए गए हैं, जिसमें मेडिसिन, आर्थों, बाल एवं स्त्री रोग, ईएनटी, यू कोड वी पे योजना के तहत एनेस्थेटिस, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। अब जल्द ही अन्य पदों पर भी भर्ती होने वाली है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top