Connect with us

उत्तराखंड में जल्द ही भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिल सकती है खुशखबरी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में जल्द ही भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिल सकती है खुशखबरी…

उत्तराखंड में जल्द ही भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को खुशखबरी मिल सकती है। भाजपा नेताओं के बहुत जल्द दायित्व बंटने वाले हैं। बताया जा रहा है कि  दशहरा से लेकर दिवाली तक कभी भी दायित्वों की घोषणा कर दी जाएगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री की ओर से साफ संकेत दे दिए गए हैं। जल्द ही दायित्वधारियों की जल्द तीन और सूची जारी होने वाली हैं। कुल चार सूची जारी होने के बाद आगे के दायित्वों को लेकर जल्द विचार मंथन किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि बहुत ही जल्द दायित्व बांट दिए जाएंगे। दायित्वों को लेकर कुल चार सूची तैयार की गई हैं। एक सूची जारी हो चुकी है। जल्द अलग अलग समय में तीन और सूचियां जारी कर दी जाएंगी। सूचियों को लेकर विचार मंथन पूरा हो गया है। अब अगला विचार मंथन पांचवी सूची को लेकर जारी होगा । भट्ट ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर भी पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश के नेताओं का संतुलन भी अब उनके राष्ट्रीय नेताओं की तरह हो गया है। राष्ट्रीय नेताओं का तो संतुलन अब सुधरने लगा है। वे कहने लगे हैं कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस चुनाव हार रही है। कांग्रेस नेताओं का मानसिक संतुलन सुधरना, बिगड़ना उनका आंतरिक विषय है। वे यही कामना करते हैं कि कांग्रेस का मानसिक संतुलन इसी तरह सुधरता रहे, जैसे वो राज्यों में कांग्रेस के चुनाव हारने की बात कर रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top