Connect with us

नैनीताल में झील में मिला नाबालिग का शव, परिवार में मचा कोहराम…

उत्तराखंड

नैनीताल में झील में मिला नाबालिग का शव, परिवार में मचा कोहराम…

नैनीतालः उत्तराखंड की सरोवर नगरी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आज सुबह नैनीताल में राहगीरों ने झील में एक शव मिला है। शव की शिनाख्त नाबालिग किशोरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है किशोरी तीन दिन से लापता थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं किशोरी के घर में कोहराम मच गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीरों ने जब शव को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने आकर शव को बाहर निकाला और गुमशुदा किशोरी का शव होने की पुष्टि की। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि नैनीताल के नारायण नगर निवासी नाबालिग लड़की 16 जून को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने गुमशुदगी को लेकर मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी। परिजनों ने बताया था कि एक अज्ञात युवक बेटी को फोन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, जिस वजह से उनकी बेटी घर से बिना बताए चली गई।

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर एक युवक समेत चार अन्य छात्राओं से पूछताछ की। पुलिस ने नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे।सीसीटीवी फुटेज में नाबालिग ठंडी सड़क की तरफ जाती दिखाई दी। लेकिन इसके बाद लड़की का कहीं पता नहीं चल पाया। आज किशोरी का शव झील में मिला है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि सबूत जुटाए जा रहे हैं, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

नैनीताल में झील में मिला नाबालिग का शव, परिवार में मचा कोहराम…

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top