Connect with us

उत्तराखंडः यहां लागू हुई धारा 144, पुलिस बल तैनात…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः यहां लागू हुई धारा 144, पुलिस बल तैनात…

उत्तराखंड में हरिद्वार से बड़ी खबर आ रही है। यहां रुड़की के लंढोरा कस्बे में धारा 144 लागू की गई है। बताया जा रहा है कि यहां रविवार को भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कई थानों की पुलिस ने लंढौरा में डेरा डाल दिया, जिसके चलते शोभायात्रा नहीं निकाली जा सकी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुछ संगठनों की ओर से रविवार को वाल्मीकि शोभायात्रा निकाले जाने को कहा गया। इसको लेकर इंटरनेट मीडिया पर कई मैसेज प्रसारित हो रहे हैं। लंढोरा चलने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बिना अनुमति के वाल्मीकि जी की शोभायात्रा निकालने को लेकर पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी शोभा यात्रा को लेकर कोई नई प्रथा शुरू करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते कस्बे में धारा 144 लागू है बाहर से किसी को कस्बे में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। सभी चौक व मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top