Connect with us

भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट मिग-21 क्रैश, चार की मौत…

उत्तराखंड

भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट मिग-21 क्रैश, चार की मौत…

भारतीय सेना से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के हनुमानगढ़ में सेना का फाइटर जेट मिग-21 क्रैश हो गया है। विमान क्रैश होकर मकान के ऊपर जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मौके पर रेस्क्यू कार्य किया गया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यह हादसा सोमवार सुबह बहलोल नगर में हुआ है।  विमान उड़ा रहा पायलट मिग-21 से समय रहते कूद गया और उसकी जान बच गई। फाइटर जेट बहलोल नगर इलाके में एक घर पर गिरा और हादसे में 2 महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है।

सुचना के मुताबिक तीन की हालत गंभीर है. हादसे के बाद क्षेत्र में भारी अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और अस्पताल से स्वास्थ्य टीम मौके पर पहुँची और स्थिति को संभाला। घायल को अस्पताल ले जाया गया और मृतकों के शव मोर्चेरी में रखवाये गये

ट्वीट करते हुए वायु सेना की ओर से जानकारी दी गई कि एक रूटीन उड़ान के लिए सोमवार सुबह भारतीय वायु सेना के मिग 21 विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी।  ये विमान दुर्घटना का शिकार हो गया । मौके पर बचाव टीम पहुंची है। इस हादसे में 4 ग्रामीणों की मौत हो गई है, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top