Connect with us

प्रहार: कांग्रेस दिग्गज प्रीतम का महाराज पर प्रहार, उत्तराखंड पर्यटन को छोड़ विदेश को दे रहे बढ़ावा…

उत्तराखंड

प्रहार: कांग्रेस दिग्गज प्रीतम का महाराज पर प्रहार, उत्तराखंड पर्यटन को छोड़ विदेश को दे रहे बढ़ावा…

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पर कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रीतम सिंह ने तीखा हमला बोला। कहा कि महाराज उत्तराखंड के पर्यटन के बजाए विश्व पर्यटन की बात करते हैं। इन दिनों राज्य में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज विदेश दौरे पर हैं। कांग्रेस ने इस पर सवाल खड़े किए।

कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रीतम सिंह ने सतपाल महाराज पर तीखा हमला बोला। कहा कि सतपाल महाराज भले ही उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री हों। मगर, वो कभी भी उत्तराखंड की बात नहीं करते। ऐसे में समझा जा सकता है कि उत्तराखंड में पर्यटन का कैसे विकास हो रहा होगा। कहा कि सतपाल महाराज अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन की बात करतें हैं।

उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मंत्री कहा जाना चाहिए। कहा कि राज्य की चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाएं दिख रही हैं। यात्री परेशान हैं। यात्रियों की मौत हो रही हैं। इससे राज्य के बारे में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। पर्यटन मंत्री को राज्य में रहकर व्यवस्थाएं देखनी चाहिए थी। मगर, वो विदेश भ्रमण पर हैं। सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top