Connect with us

उत्तराखंड में शासन सख्त, इन चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएं समाप्त…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में शासन सख्त, इन चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएं समाप्त…

उत्तराखंड में सीएम धामी फुल एक्शन में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कई आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई अपने कार्यस्थल से निरंतर अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर हुई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी ने अपने कार्यस्थल से निरंतर अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टर हरमीत कौर, डॉ प्रीति सारस्वत, डॉ. सर्वान्स मालवीय की सेवाएं समाप्त किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। शासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड और आयुर्वेद चिकित्सक लगातार सुर्खियों में बने रहते है। हाल ही में त्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने आयुर्वेद चिकित्सकों के बैकलाग समेत 253 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। हालांकि  बोर्ड ने इस आरोपो को खारिज कर दिया है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के द्वारा किए गए चयन एवं की जा रही चयन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। इस प्रकरण में एबीवीपी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनको शिकायत दी थी, जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री ने तत्काल इस परीक्षा को स्थगित करने के निर्देश दिए। साथ ही सम्पूर्ण प्रक्रिया की गहनता से जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top