Connect with us

उद्यान निदेशक की इस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी…

उत्तराखंड

उद्यान निदेशक की इस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी, आदेश जारी…

उत्तराखंड में धामी सरकार से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन में अपर सचिव रणवीर चौहान को उद्यान निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश जारी कर दिए है।

मिली जानकारी के अनुसार सीएम धामी के आदेश पर दो दिन पूर्व डा० हरमिन्दर सिंह बवेजा, निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तराखण्ड को निलम्बित करते हुए उन्हें आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी के कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है। उसके बाद से ये पद खाली पड़ा था।

बताया जा रहा है कि सचिव दीपेंद्र चौधरी ने गुरुवार को अपर सचिव रणवीर चौहान को उद्यान निदेशक की जिम्मेदारी देते हुए आदेश जारी किए है। जारी आदेश में लिखा है कि  उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तराखण्ड के रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार सक्षम स्तर से प्राप्त अनुमोदनोपरान्त अपर सचिव, कृषि, उत्तराखण्ड शासन को अग्रिम आदेशों तक दिया जाता है। इस हेतु अपर सचिव, कृषि, उत्तराखण्ड शासन को कोई अतिरिक्त वेतन भत्ते आदि देय नहीं होंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top