Connect with us

यूकेपीएससी ने इन पदों पर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ाई, अब ये है लास्ट डेट…

उत्तराखंड

यूकेपीएससी ने इन पदों पर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ाई, अब ये है लास्ट डेट…

UKPSC Update: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। यूकेपीएससी ने पटवारी / लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ा दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर रिक्तियों के लिए 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार यूकेपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 563 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 391 रिक्तियां पटवारी के पद के लिए और 172 लेखपाल के पद के लिए हैं। इस भर्ती में दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है, जबकि पटवारी और लेखपाल के पद के लिए ऊपरी आयु सीमा 28 वर्ष 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता

पटवारी / लेखपाल भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए पहले आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर थी जो अब 20 नंवबर कर दी गई है। ऐसे में युवा बिन समय गंवाएं जल्द आवेदन कर सकते है।

ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा-2022: विज्ञापन और पाठ्यक्रम (भर्ती)” पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करें और अपना फॉर्म भरें।
  4. अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
  5. आवेदन शुल्क भुगतान की रसीद को डाउनलोड कर लें और सहेज कर रखें।
  6. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक अतिरिक्त प्रिंट आउट ले लें।
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top