Connect with us

चमोलीः भव्य तरीके से मनाया गया ईगास बग्वाल महोत्सव, जानें क्या कुछ रहा खास…

उत्तराखंड

चमोलीः भव्य तरीके से मनाया गया ईगास बग्वाल महोत्सव, जानें क्या कुछ रहा खास…

चमोली। अधिष्ठात्री देवी मां बाला सुंदरी भगवान भूमियाल रावल देवता के सानिध्य में ग्राम सभा रानौं में इस बार सांस्कृतिक कमेटी द्वारा ईगास बग्वाल महोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। जिसमें सभी ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। खेल व पौराणिक परंपराओं एवं संस्कृति से जुड़े लोक गीत, लोक नृत्य और लोक कला का भी शानदार प्रदर्शन किया गया।

ईगास बग्वाल को रोचक एवं उपयोगी बनाने हेतु गांव के प्रत्येक वार्ड की महिलाओं के द्वारा झूमेलो, रंगोली, मेहंदी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, बोरी दौड़ के साथ ही भाषण प्रतियोगिता तथा गढ़ रत्न सिरोमणी माधो सिंह भंडारी पर आधारित सामूहिक झूमेलो और 36 छोपों के साथ पांडव नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा।प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चे, युवा आदि सभी को सांस्कृतिक कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।

ईगास बग्वाल महोत्सव को भव्य बनाने में ग्राम प्रधान चन्द्र सिंह भंडारी, सांस्कृतिक कमेटी के अध्यक्ष सेवा निवृत्त कैप्टन गजेन्द्र सिंह भंडारी, महिला मंगल दल अध्यक्षा दीपा देवी भंडारी, उप प्रधान आशा देवी, रेलवे संघर्ष समिति अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह भंडारी, वन पंचायत सरपंच विनोद भंडारी, सांस्कृतिक समिति उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह भंडारी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भंडारी, अनुसूया सिंह भंडारी, मदन सिंह भंडारी, लक्ष्मण भंडारी, बचन सिंह भंडारी, राजभर सिंह भंडारी, सूरत भंडारी, रजनीश भंडारी, देवेंद्र भंडारी, काजल भंडारी, बलदेव भंडारी, दर्शन सिंह चौहान आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top