Connect with us

मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने सीएम से की भेंट, एक-एक लाख रुपए मिलेगा इनाम…

उत्तराखंड

मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने सीएम से की भेंट, एक-एक लाख रुपए मिलेगा इनाम…

Uttarakhand News: उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले नेशनल रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने आज  सीएम धामी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उन्हें इनाम देने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार को दो एथिलीट खिलाड़ी  मानसी नेगी और सूरज पंवार ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की ।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दोनों एथिलीट को एक-एक लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की।

साथ ही मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जायेगी। गौरतलब है कि खेल विभाग की नियमावली के मानकों के अनुसार पदक जीतने पर जो धनराशि दी जाती है, इन दोंनों खिलाड़ियों को वह धनराशि भी दी जाएगी।

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top