Connect with us

मणिमाई मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन का कार्यक्रम आयोजित, पुलिस ने निभाई अहम भूमिका…

उत्तराखंड

मणिमाई मंदिर में पूजा-अर्चना और हवन का कार्यक्रम आयोजित, पुलिस ने निभाई अहम भूमिका…

डोईवाला। डोईवाला कोतवाली पुलिस द्वारा देहरादून-हरिद्वार मुख्य मार्ग के पास मणिमाई मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना और हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को पंगत में बिठाकर भंडारे का प्रसाद खिलाया गया। मणिमाई मंदिर में सैकड़ों लोगों ने पंगत प्रसादी जीमी। क्षेत्र की खुशहाली और शांति के लिए कोतवाली पुलिस की तरफ से विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कोतवाली पुलिस के अलावा, जौलीग्रांट पुलिस, लालतप्पड़ पुलिस और हर्रावाला पुलिस ने भी भंडारे में सेवा दी। पुलिस के जवान और अधिकारी अपने हाथों से पंगत में बिठाकर लोगों को भंडारे का प्रसाद खिला रहे थे। और श्रद्धालु बड़े चाव से पुलिस के अधिकारियों के हाथ से भंडारे का प्रसाद खा रहे थे।

देहरादून पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर ने भी अपने परिवार के साथ भंडारे में भाग लिया। उन्होंने मणिमाई मंदिर में पहले विशेष पूजा-अर्चना की। और उसके बाद पंगत में बैठे श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भंडारे का प्रसाद दिया।

कोतवाल राजेश शाह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर मणिमाई मंदिर के पास कुछ समय पहले काफी एक्सीडेंट हुए हैं। क्षेत्र की सुख-शांति व खुशहाली के लिए मणिमाई मंदिर पर पुलिस की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर डोईवाला सीओ अनिल शर्मा, चौकी इंचार्ज जौलीग्रांट उत्तम सिंह रमोला, हर्रावाला चौकी इंचार्ज नवीन डंगवाल, लालतप्पड़ चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार, खुफिया विभाग से विनोद गुसाई, सुनील भंडारी, अमित रावल, डोईवाला प्रेस क्लब के लोग आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top