Connect with us

प्रदेश के प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का आकस्मिक निधन, एस्ट्रो ट्रेल को दिलाई थी नई पहचान…

उत्तराखंड

प्रदेश के प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का आकस्मिक निधन, एस्ट्रो ट्रेल को दिलाई थी नई पहचान…

उत्तराखंड से बुरी खबर आ रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पहचान बना चुके प्रदेश के प्रख्यात होनहार फोटोग्राफर अमित साह का आकस्मिक निधन हो गया है। अमित साह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी एक ही पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज आते थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम उनके हजारों फॉलोवर्स थे।  उनके निधन की खबर से प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई स्तब्ध रह गया। वहीं सोमवार सुबह सी उनके स्थित आवास पर लोगों की भीड़ जुटी है, उनकी अंतिम यात्रा उनके आवागढ़ कंपाउंड मल्लीताल से प्रारंभ होगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल निवासी प्रख्यात फोटोग्राफर अमित साह का 43 वर्ष की उम्र मेंनिधन हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अमित साह को देर रात 10 बजे के आसपास कुछ शारीरिक समस्या हुई। जिसके बाद उन्हें परिजन बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां उन्होंने सुबह 4 बजे के करीब अंतिम सांस ली।

बताया जा रहा है कि साह प्रख्यात फोटोग्राफर के साथ ही पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। देश से विदेश तक अमित साह की फोटोग्राफी के चर्चे थे। राज्य के तमाम विभागों के कैलेंडर में भी उनके चित्रों का प्रकाशन हुआ है। उनकी खींची हुई तस्वीरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जगह मिल चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2019 में उनके द्वारा 2017 में खींची गई फोटो को इंटरनेशनल माउंटेन डे के अवसर पर बनाये गए स्पेशल पोस्टर में भी जगह दी गई थी। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top