Connect with us

आंचल दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, कई कर्मी अस्पताल में भर्ती…

उत्तराखंड

आंचल दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, कई कर्मी अस्पताल में भर्ती…

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां आंचल दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस के रिसाव हो गया है। जिससे कई कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया है।कर्मियों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। वहीं सभी कर्मचारियों की स्थिति अब ठीक बताई जा रही है। वहीं मामले में एसडीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल के आंचल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित प्लांट में अमोनिया गैस का अचानक रिसाव हो गया। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव होने के चलते करीब 8 कर्मचारी इससे प्रभावित हो गए। जिनमें से दो कर्मचारियों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल गैस से पीड़ित कर्मचारी खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

दूसरी ओर मामले में एसडीएम परितोष वर्मा ने खुद बेस हॉस्पिटल जाकर पीड़ित कर्मचारियों का हालचाल जाना। साथ ही डॉक्टरों को कर्मचारियों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया है। इतना ही नहीं उन्होंने जांच के निर्देश दिए है। वहीं बताया जा रहा है कि फिलहाल प्लांट को बंद कर दिया गया है। यह घटना सुबह की बताई जा रही है, आखिर प्लांट में गैस रिसाव कैसे हुआ इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top