Connect with us

नवंबर महीने में कई बड़े त्योहार, इतने दिन बैंक रहेंगे बंद…

उत्तराखंड

नवंबर महीने में कई बड़े त्योहार, इतने दिन बैंक रहेंगे बंद…

अक्तूबर महीने को खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। अगले नवंबर महीने में कई बड़े त्योहार आ रहे हैं। ऐसे में आने वाले महीने में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक सभी बैंक सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ क्षेत्रीय अवकाश हैं, जो कि राज्य स्पेसिफिक हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं नवंबर महीने में बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे?

बता दें कि नवंबर महीने में पड़ने जा रही बैंकों की छुट्टियों का सीधा असर आपके बैंकिंग से जुड़े कामकाज पर पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगले महीने में बैंकों की कुल 15 दिनों की छुट्टियां होंगी। नवंबर में 15 दिन बैंक बंद रहने वाले है।नवंबर में साप्ताहिक अवकाश के आलावा 9 दिन बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा।नवंबर 2023 में सबसे पहले छुट्टी करवा चौथ को 1 नवंबर को है, उसके बाद दीवाली समेत बड़े त्योहार हैं। लगातार छुट्टियों के चलते कस्टमर्स के बैंकों से जुड़े कामों पर असर पड़ सकता है, हालंकि ऑनलाइन सेवाएं सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के काम प्रभावित हो सकते है।

नवंबर 2023 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

1 नवंबर 2023, बुधवार: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ
5 नवंबर 2023, रविवार
10 नवंबर 2023, शुक्रवार: वंगाला महोत्सव
11 नवंबर 2023, दूसरा शनिवार
12 नवंबर 2023, रविवार
13 नवंबर 2023, सोमवार: गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली
14 नवंबर 2023, मंगलवार: दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा
15 नवंबर 2023, बुधवार: भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया
19 नवंबर 2023, रविवार
20 नवंबर 2023, सोमवार: छठ (सुबह का अर्घ्य)
23 नवंबर 2023, गुरुवार: सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल
25 नवंबर 2023, चौथा शनिवार
26 नवंबर 2023, रविवार
27 नवंबर 2023, सोमवार: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा
30 नवंबर 2023, गुरुवार: कनकदास जयंती

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top