Connect with us

उत्तराखंड की बेटी सोनिया ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में जीता सिल्वर मेडल, प्रदेश का बढ़ाया मान…

उत्तराखंड

उत्तराखंड की बेटी सोनिया ने 37वें राष्ट्रीय खेलों में जीता सिल्वर मेडल, प्रदेश का बढ़ाया मान…

37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने हिमाचल को पछाड़ दिया। प्रदेश के होनहार खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में उत्तराखंड की बेटी सोनिया सिंह का नाम जुड़ गया है।  उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सिल्वर मेडल जीता है। इसे मिलाकर उत्तराखंड की झोली में अब तक तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल आ चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सोनिया ने कयाकिंग एवं केनोइंग की 500 मीटर रेस में राज्य को दिलाया सिल्वर मेडल दिलाया है।  गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में अब तक के प्रदर्शन में तीन स्वर्ण सहित 13 पदक के साथ उत्तराखंड पदक तालिका में 20वें नंबर पर है, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक के साथ 25वें स्थान पर है। उत्तर प्रदेश सात स्वर्ण पदक सहित 30 पदक लेकर 12वें नंबर पर है। वहीं मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि गोवा में चल रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ अन्य खेलों में हमें अब भी पदक की उम्मीद है

गौरतलब है कि उत्तराखंड अगले साल 2024 में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। नौ नवंबर को गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों के समापन पर राज्य को भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज मिलेगा। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का प्रदर्शन पिछले साल गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों से इस बार कुछ बेहतर रहा है। अब तक के प्रदर्शन में तीन स्वर्ण सहित 13 पदक के साथ उत्तराखंड पदक तालिका में 20वें नंबर पर है, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल दो स्वर्ण सहित कुल चार पदक के साथ 25वें स्थान पर है।

 

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement
To Top