Connect with us

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, युवती गंभीर घायल, परिवार में पसरा मातम

उत्तराखंड

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, युवती गंभीर घायल, परिवार में पसरा मातम

टिहरी: पर्वतीय अंचलों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। टिहरी जनपद के डोबरा चांठी पुल के समीप एक कार दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर घायल हो

टिहरी: पर्वतीय अंचलों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। टिहरी जनपद के डोबरा चांठी पुल के समीप एक कार दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर घायल हो गई है। दोनों की शादी होने वाली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार श्रीनगर से चिन्यालीसौड़ आ रही कार संख्या यूके -07 डीजेड -9344 कंडीसौड़ तहसील के राजस्व पुलिस क्षेत्र भल्डियाणा के पास अनियंत्रित होकर करीब गहरी खाई में जा गिरी । हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि युवती गंभीर घायल है । बताया जा रहा है कि दोनों आपस में मंगेतर भी बताए जा रहे हैं । दोनों किसी काम से श्रीनगर गए थे और वापस चिन्यालीसौड़ लौट रहे थे । इस दौरान हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नई टिहरी अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती का इलाज चल रहा है।

मृतक की पहचान संजय राणा ( 29 ) पुत्र हरि सिंह राणा निवासी गंगोरी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। जबकि घायल युवती की पहचान सावित्री राणा ( 29 ) पुत्री भरत सिंह राणा निवासी बड़ेथी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय पॉलिटेक्निक चिन्यालीसौड़ में वरिष्ठ सहायक और सावित्री सिविल इंजीनियरिंग विभाग में लेक्चरर पद पर तैनात हैं । वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के घर में मातम छाया हुआ है।पुलिस द्वारा बताए जाने के बाद परिजन घर से रवाना हो चुके हैं। परिजनों में कोहराम मच गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड
Advertisement
Advertisement

Advertisement Video

Advertisement Video

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

Advertisement Video

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top